नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी का अगले साल पाकिस्तान में आयोजन होना है। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जानें को राजी नहीं है। BCCI ने साफ कर दिया है कि यह फैसला भारत सरकार लेगी।भारत सरकार किसी भी कीमत पर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। BCCI हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इससे इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है तो उन्हें आगे के निर्देश के लिए अपनी सरकार से परामर्श करना होगा। इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल में होता है तो भारत के मुकाबले यूएई या श्रीलंका में खेले जा सकते हैं।