नई दिल्ली। विराट कोहली मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। पूरे विश्व भर में उनकी फॉलोइंग है। आज कोहली का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन तो बर्थडे से पहले ही कोहली से मिलने पहुंच गया और उनके लिए खास तोहफा भी लेकर गया। कोहली अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और फैन से मुलाकात की।कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस भी इस मौके पर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोहली का फैन उनसे मुलाकात करता है और उन्हें तोहफा देता है।

जहां तक प्रदर्शन की बात है तो कोहली इस समय रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। वह कुल मिलाकर 100 रन भी नहीं बना पाए जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ये आलोचना इसलिए भी और हो रही है क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। ये पहली बार हुआ है