अखिल भारतीय ब्राम्‍हण समाज,मध्‍य प्रदेश जिला भोपाल द्वारा भव्‍य सुंदरकाण्‍ड छिन्‍दबाबा का आयोजन किया गया।

{ गोंडवाना लैंड न्यूज़ चैनल से संभव सिंह श्याम, और वर्ल्ड ट्रैक न्यूज़ चैनल से विजय काटकर }

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश जिला भोपाल द्वारा जिंद बाबा के लिए भव्य सुंदरकांड का आयोजन महाराणा प्रताप नगर जोन वन में विशाल मेगा मार्ट के सामने आयोजन किया गया इस आयोजन में संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण समाज द्वारा जहां संकल्प लिया गया वही नारी शक्ति के उद्धार के लिए संकल्प भी लिया गया वर्तमान में सरकार द्वारा नारी शक्ति के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मिश्रा ने जहां नाकाफी बताया है वही संपूर्ण मानव कल्याण के लिए उन्होंने कार्य करने की बात कही है

वही ब्राह्मण समाज के महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा नारी शक्ति के सुंदरीकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया है क्योंकि प्रतिदिन नारी समाज के साथ अत्याचार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं सरकार इसमें ना कामयाबी रही है सरकार से मेरी मांग है कि वह नारी शक्ति के आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करें तथा नई योजनाओं का निर्माण कर उन्हें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार के भरण-पोषण के लिए सशक्त करें जो अभी तक नहीं हुआ है सरकार के सभी दावे वर्तमान में खोखले साबित हो रहे हैं इस अवसर पर आए सभी ब्राह्मण बंधुओं और अन्य समाज के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी इस अवसर पर आए मीडिया बंधुओं को भी प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मिश्रा और श्रीमती सावित्री तिवारी ने अपने साक्षात्कार के द्वारा समाज में जागरूकता की बात कही।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मिश्रा एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री तिवारी द्वारा मीडिया को दिए साक्षात्कार की वीडियो देखें

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री तिवारी
कार्यक्रम में गरबा नृत्य करती ब्राह्मण समाज की महिलाएं
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *