देश के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का दिवाली उपहार, 

मध्यप्रदेश में दीपावली और स्थापना दिवस से पहले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी का फैसला किया है, और यह जनवरी 2024 से 50% की दर से लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, 10 माह के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2024 में वित्त विभाग ने डीए में 46% की दर पर वृद्धि स्वीकृत की गई थी, जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है, जो नए साल की शुरुआत से सभी शासकीय सेवकों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसे 1 जनवरी 2024 से लागू करेंगे ताकि कर्मचारियों को दीवाली के अवसर पर एक विशेष उपहार मिल सके। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली के दौरान न केवल अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की भी सुरक्षा और खुशहाली का ध्यान रखें। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, इस पर्व पर सबसे गरीब व्यक्ति के चेहरे पर भी खुशी आनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *