इंदौरी भाजपा नेता नेता पहुंचे महाराष्ट्र,

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंदौर के भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए है। उन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। नागपुर की 12 सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी है। उनके साथ इंदौर के दस भाजपा नेता नागपुर पहुंच कर रणनीति बनाने में जुट गए है। इनमें विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल है।इसके अलावा इंदौर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर को महाराष्ट्र की 29 एससी सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे उन सीटों पर जाकर कार्यकर्तागणों के साथ बैठक कर रहे है और उम्मीदवारों के साथ भी घूम रहे है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मुबंई पहुंच चुकी है। वे वहां की तीन सीटों का काम देख रही है।

अब महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर इंदौर के नेता निगरानी रखे हुए है और वहां की ग्राउंड रिपोर्ट संगठन को भेज रहे है। भाजपा की चिंता विर्दभ है,क्योकि यहां भाजपा की स्थिति कमजोर आंकी जा रही है।लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था,जबकि इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस आते है। नागपुर व आसपास की 12 सीटों पर विजयवर्गीय दो माह से मेहनत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *