न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास तो अपमानित हुई रोहित सेना, 

पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में टॉम लाथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 113 रन से भारत को हराकर सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत बेंगलुरु टेस्ट के बाद अब न्यूजीलैंड से पुणे में भी हार गया। न्यूजीलैंड के पास अब सीरीज में 2-0 की लीड है। सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पुणे टेस्ट के साथ-साथ यह सीरीज भी गंवा दी। इसके चलते अब रोहित सेना के नाम तमाम शर्मनाक रिकॉर्ड बने हैं। आइये उनपर एक नजर डालते हैं।

एक कैलेंडर ईयर में भारत ने घर पर सबसे ज्यादा 4 टेस्ट मैच 1969 में हारे हैं। वहीं उसके बाद 3 1983 में हारे थे। वहीं अब तक 2024 में भी भारत घर पर 3 टेस्ट मैच हार चुका है।2012 में आखिरी बार इंग्लैंड ने भारत को भारत में आकर टेस्ट सीरीज हराई थी। उसके बाद 12 साल तक कितनी टीमें आई और गईं। लेकिन टीम इंडिया को उनके घर में टेस्ट सीरीज नहीं हरा पाईं। लेकिन अब यह कारनामा न्यूजीलैंड ने कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *