उम्मीदवार करोड़पति, 11 महीने में इतनी बढ़ी बीजेपी प्रत्याशी रावत की संपत्ति,

बुधनी से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की संपत्ति में पांच साल में एक करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति 2.80 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 1.10 करोड़ की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जमा किए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.05 करोड़ रुपए बताई थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर सीट से भरे नामांकन के साथ हलफनामे में संपत्ति 16.52 करोड़ रुपए बताई थी। इस बार बुधनी से भर हलफनामे में अपनी संपत्ति 16.07 करोड़ बताई है। उनकी संपत्ति में 45 लाख की कमी आई है। 

श्योपुर जिले की विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और वर्तमान वन मंत्री रामनिवास रावत ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति के ब्योरा का हलफनामा दिया है। इसमें उनकी संपत्ति में 11 महीने में करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल फरवरी में उन्होंने 45 लाख की फॉर्च्यूनर एसयूपी कार भी खरीदी है। रावत ने अपनी और अपनी पत्नी की कुल संपत्ति 9.83 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 2.63 करोड़ रुपए चल संपत्ति और 7.20 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 7.5 करोड़ रुपए बताई थी, जिसमें करीब 2.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। रावत के हलफनामे के अनुसार, फरवरी 2024 में उन्होंने 45 लाख रुपये की एक फॉर्च्यूनर SUV खरीदी है। रावत लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *