बीजेपी ने महाराष्ट्र की 99 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, 

बीजेपी ने पहली सूची में कुल 99 सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पहली सूची में राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा और राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुनील मुनगंटीवार के साथ विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार का नाम शामिल है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों में कुल 13 महिलाओं को टिकट दिया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र के साथ-साथ पहली सूची में मुंबई की 14 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मुंबई में कुल सीटों की संख्या 36 है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी को बीजेपी भोकर सीट से टिकट दिया है। बीजेपी ने चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को मैदान में उतारा है। अशोक चव्हाण लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह अभी बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हैं। 2019 में अशोक चव्हाण भोकर से सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी ने पहली सूची में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार की सीट घोषित कर दी है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से वांद्रे पश्चिम से ही उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और पिछले काफी समय से अपने बयानों को लेकर एआईएमआईएम के निशाने पर चल रहे नितेश राणे को फिर से कंकावली से पार्टी ने टिकट दिया है। पिछली बार बीजेपी ने बावनकुले को टिकट नहीं दिया था। इस बार उन्हें कामठी सीट कैंडिडेट बनाया है।बीजेपी ने 99 कैंडिडेट की सूची में कुल 13 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें श्वेता महाले, श्रीजया अशोक चव्हाण, मेघना बोर्डिकर, अनुराधा चव्हाण, सीमाताई हिरे, सुलभा गायकवाड़, मंदा म्हात्रे, मनीषा चौधरी, विद्या ठाकुर, माधुरी मिसाल, मोनिका राजले, प्रतिभा पचपुले, नमिता मूंदड़ा का नाम शामिल है। बीजेपी के राज्य में 150 से अधिक सीटों पर लड़ने की उम्मीद की जा रही है। पिछली बार बीजेपी ने 105 सीटें जीती थीं।बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी मंत्री गिरीश महाजन को बीजेपी ने फिर जामनेर से उतारा है। बीजेपी ने पहली सूची में तमाम दिग्गज नेताओं की सीटों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे। कोथरूड सीटसे चंद्रकांत दादा पाटिल मैदान में उतरेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *