पायलट की सूझ-बूझ से बची 140 से ज्यादा लोगों की जान, 

नई दिल्ली: शुक्रवार को शाम के करीब 5 बजे थे। तिरुचलापल्ली (तमिलनाडु) से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB 613 त्रिची एयरपोर्ट से कुछ देर में उड़ान भरने वाली थी। प्लेन में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। प्लेन ने 5.40 बजे उड़ान भरी। लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद पता चला कि प्लेन में खराबी आ गई है। प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था।इसके बाद पायलट ने प्लेन की त्रिची एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बारे में सोचा। चूंकि प्लेन में ज्यादा ईंधन भरा था, ऐसे में लैंडिंग कराना खतरे से खाली नहीं था। इसलिए उन्होंने करीब ढाई घंटे तक हवा में ही प्लेन के चक्कर लगाए। इसके बाद रात करीब सवा आठ बजे प्लेन की एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई। पायलट की सूझ-बूझ से 140 से ज्यादा लोगों की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *