क्या दशहरा और दुर्गा पूजा पर बंद रहेंगे बैंक,

11 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) है। यह त्योहार देश के ज्यादातर हिस्सों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट रहते हैं। इसलिए 11 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बैंकिंग रेगुलेटर RBI ही छुट्टियों के शेड्यूल की देखरेख करता है। इसमें रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट अवकाश और खाता बंद करने के प्रतिबंध शामिल हैं, जो सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों पर लागू होते हैं।इस महीने यानी अक्टूबर 2024 में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। बैंक दूसरे व चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन, इस महीने कई महत्वपूर्ण त्योहार और दिवस भी हैं। गांधी जयंती बुधवार, 2 अक्टूबर को मनाई गई थी। वहीं, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और राज्य-विशिष्ट त्यौहार जैसे कई क्षेत्रीय अवकाशों के कारण भी बैंकों की अतिरिक्त बंदी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *