गम का सैलाब, मनमोहन सिंह; एस जयशंकर ने दी श्रद्धांजलि,

 दुनिया ने एक दिलदार व्यक्ति को खो दिया : एरिक गार्सेटी

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने एक्स पर लिखा, “भारत और दुनिया ने एक दिलदार व्यक्ति  को खो दिया है। जब मुझे राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए नामित किया गया, तो भारत की ओर से पहली बधाई रतन टाटा की ओर से आई थी। उन्होंने अपने देश के लिए अधिक समृद्धि और समानता का भविष्य देखा और हमारी दुनिया के लिए बहुत कुछ किया। उनकी स्मृति आशीर्वाद बनी रहे।

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। टाटा के स्वर्गवास पर टाटा समूह के अध्यक्ष एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि राष्ट्र को भी आकार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *