
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जहां अपनी एक्टिंग का डंका पूरी दुनिया में बजा चुकी हैं, वहीं उनका फैशन सेंस भी कम जबरदस्त नहीं है। यह हसीना जब किसी इवेंट या पार्टी के लिए तैयार होती है, तो उसमें अपनी हॉटनेस को बरकरार रखने का ध्यान हमेशा रखती है। ऐसा ही कुछ तब भी देखने को मिला था, जब अदाकारा अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, उन्होंने बोल्ड ड्रेस में भी अपनी नजाकत जरा भी कम नहीं की थी।

साल 2019 में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने पहुंची प्रियंका ने अपने लिए वाइट कलर का गाउन चुना था, वहीं उनके पति निक जोनस ने शूट पैंट पहना हुआ था।

पीसी ने जिस गाउन को पहना था, उसे उन्होंने फैशन डिजाइनर जुहेर मुराद के कलेक्शन से पिक किया था, जिस पर सीक्वन्स वर्क नजर आ रहा था।

पीसी ने जिस गाउन को पहना था, उसे उन्होंने फैशन डिजाइनर जुहेर मुराद के कलेक्शन से पिक किया था, जिस पर सीक्वन्स वर्क नजर आ रहा था।

प्रियंका ने वेस्टलाइन पर वाइट कलर की पतली बेल्ट से इसे रैप कर रखा था, जिस कारण उनके इस गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन शो हो रही थी, जो उनके क्लीवेज पोर्शन को काफी रिवीलिंग बना रही थी।

फुल स्लीव्स वाले इस गाउन में फ्रंट से थाई-हाई स्लिट दिया गया था, जिसमें उनके टोन्ड लेग्स प्लॉन्ट होते दिखाई दे रहे थे।

प्रियंका ने अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए कानों में हूप ईयररिंग्स, गले में मैचिंग मोतियों की माला और पेंडेंट वाली पतली चेन पहनी थी। वहीं मेकअप के लिए पिंक मस्कारा और लिप्स, हाई लाइटेड चीक्स के साथ बालों को साइड पार्टेड करते हुए हल्के वेव्स में खुला छोड़ा था।

पीसी इस लुक में न सिर्फ बहुत ही हॉट लग रही थीं, बल्कि उनके पति निक जोनस के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग भी दिखाई दे रही थी। हसीना निक से कुछ बात करते हुए नजरें झुकाए शर्माती हुई भी दिखाई दे रही थी।