हर नागरिक पर 50 हजार कर्ज, कर्ज को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश- कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कर्ज के लड्डू’ बांटे। दरअसल अपने पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से एक दिन पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाजार से पांच हजार करोड़ का फिर से कर्ज लिया है। शुक्ला का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस वित्त वर्ष में ही 10 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है। और अब तक वे 15000 करोड़ का कर्ज ले चुके हैं।कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने यहां एकत्रित लोगों को कर्ज के लड्डू खिलाते हुए कहा कि प्रदेश पर कर्ज की स्थिति यह है कि राज्य के कुल बजट से ज्यादा राज्य पर कर्ज चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के एक दिन पहले पांच हजार करोड़ का कर्जा लेकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया हैअब तक हमने बुजुर्गों से कंबल ओढ़कर घी पीने की कहावत सुनी थी, लेकिन इससे आगे बढ़ते हुए भाजपा सरकार और उसके नेता कर्ज के लड्डू खाकर मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अदूरदर्शी और अक्षम नेतृत्व हो तो उसके पास राज्य को चलाने के लिए कर्ज का रास्ता ही बचता है

लेकिन जनता को इसकी कीमत चुकानी होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर रहम करे और प्रदेश को कर्ज में डुबो रही मोहन सरकार और उसके मंत्रियों को तत्काल हटाए। इस दौरान  रवीन्द्र साहू झूमर वाला, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया, मुजाहिद सिद्दीकी, राहुल सेन, मो फहीम, असलम डायर, मेहमूद अनवर गुड्डू, मो आमिर,अलमास अली,अलीम उद्दीन बिल्ले, रविशंकर मिश्रा, सुशील ठाकुर, अनीस सलमानी, फैजान खान आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *