डरा धमका कर लोगों को बनाया जा रहा है सदस्य,

मध्य प्रदेश सहित देश भर में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। इसे लेकर पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में पहले चरण में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदस्यता अभियान को फर्जी बताते हुए वीडी शर्म पर जमकर निशना साधा। उन्होंने कहा है कि जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है।। इस में बताया गया कि कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़चढ़कर काम किया और एक करोड़ से अधिक का टारगेट पूरा किया। तो वही एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडी शर्मा पर हमला बोलते हुए मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है। आए दिन मीडिया में खबरें आ रही है कि जबरन जनता को धमका कर, सरकारी तंत्र का प्रयोग करके भाजपा अपना फर्जी सदस्यता अभियान चला रहा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘सरकारी राशन की दुकान हो, सरकारी कॉलेज हो या हॉस्पिटल हो सभी जगह भाजपा का फर्जी सदस्यता अभियान चल रहा है, जनता परेशान है। सार्वजनिक स्थानों को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है।हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी मीडिया में आने वाली खबरों को झूठा बता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *