बिहार चुनाव से पहले ‘पावरफुल’ होना चाहते हैं मांझी,

पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) यानी HAM अब राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल में अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी का मानना है कि इन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करके वो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सकती है। हम के संस्थापक अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि हम अब राज्य की नहीं बल्कि देश स्तर की पार्टी है। इसी सोच के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल को पार्टी ने अपना सॉफ्ट टारगेट बनाया है।

बिहार में क्षेत्रीय दल द्वारा राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए जोर आजमाइश होते रहा है। आरजेडी को एक बार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। जेडीयू अभी राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर अग्रसर है। और अब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है। भले हम के लिए दिल्ली दूर हो पर इनके बढ़ते कदम झारखंड , यूपी होते केरल को नापने जा रही है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए किसी भी पार्टी को तीन में से एक शर्त पूरी करनी होती है. कुल मिलाकर कहा जाए तो हम पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। ऐस में अब देखना होगा कि आने वाले समय में पार्टी को कितनी सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *