राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन रुकेगीं इंदौर मेें, महाकाल के दर्शन भी करेंगी

देेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही है। वे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह मेें शामिल होंगी और उज्जैन में महाकाल केे दर्शन करने भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार शाम चार बजे जयपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगी।वे शाम 4.50 बजे इंदौर विमानतल पर आएंगी। इसके बाद 5.15 पर इंदौर के मृगनयनी एंपोरियम जाएंगी और वहां बुनकर व कलाकारों से मुलाकात करेंगी। उन्हें एक माहेेश्वरी साड़ी भी भेंट की जाएगी। शाम छह बजे वे रेसीडेंसी कोठी पर पहुंचेंगी और विश्राम करेंगी। शाम 6.30 से 7 बजे के बीच प्रबुद्धजनों से मिलेंगी। गुुरुवार 19 सितंबर को सुबह 9 बजे वे रेसिडेंसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर वे दस बजे उज्जैन पहुंचेंगी और महाकाल के दर्शन करने जाएंगी। इसे बाद वे सुबह 11:30 बजे फिर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रेसीडेंसी कोठी पहुंचकर दोपहर तीन बजे तक विश्राम करेंगी। दोपहर 3.10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। शाम 6.20 तक वे समारोह में रहेंगी और इसके बाद पौनेे सात बजे झारखंड केे लिए रवाना होगी।राष्ट्रपति लंच और डिनर रेंसीडेंसी कोठी में ही करेंगी। उनका भोजन बगैैर लहसून प्याज का होगा। उनके लिए दाल रोटी, चावल व सब्जियां रहेगी। उनके खाने के मेन्यू में पनीर की सब्जी नहीं रहेेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *