एस्टेरॉयड पर वैज्ञानिकों की नजर, टकराया तो क्या हो सकता है, जानिये पूरा मामला क्या है?

वॉशिंगटन: नासा ने एक एस्टेरॉयड को लेकर बड़ी चेतावनी दी है, जो लगातार पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्टेरॉयड 150 फुट चौड़ा है, जिसका नाम 2024 NS1 है। पृथ्वी की ओर इसके आने की स्पीड 27,274 किमी प्रति घंटे हैं। यह लगभग एक हवाई जहाज के आकार का है। 2 अगस्त को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। एस्टेरॉयड 2024 एनएस1 को अपोलो एस्टेरॉयड के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो कि निकट-पृथ्वी वस्तुओं (NEO) के एक समूह का हिस्सा है, जिनकी कक्षाएं पृथ्वी के पथ को पार करती हैं।भले ही NEO पृथ्वी के करीब नहीं आते, लेकिन उनमें से कुछ बेहद डरावनी दूरी तक आ जाते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं। इसे इसके आकार के कारण संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह के रूप में नहीं पहचाना गया है। हालांकि यह खतरना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। फिलहाल इसकी ट्रैजेक्टरी में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। 2024 NS1 खतरनाक एस्टेरॉयड नहीं है और यह 20 लाख किमी की दूरी तक आएगा।
अगर 2024 एनएस1 जैसा कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है, तो इसका प्रभाव इसके आकार, गति और प्रभाव स्थान पर निर्भर करेगा। 150 फुट का एस्टेरॉयड संप त्ति को नुकसान पहुंचाने और चोट देने की क्षमता रखता है। हालांकि बड़े एस्टेरॉयड जलवायु परिवर्तन और सुनामी जैसी घटनाओं का कारण बन सकते है | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *