अरबपति कारोबारी का बेटा जो क्रिकेटर से बना बिजनेसमैन,

नई दिल्‍ली: अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन विक्रम बिड़ला होनहार क्रिकेटर से सफल कारोबारी बन चुके हैं। क्रिकेट में अपना करियर बनाने वाले आर्यमन विक्रम बिड़ला ने 2017-18 में मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्हें 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने IPL के लिए चुना था। 2019 में उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था क्रिकेट के अलावा आर्यमन विक्रम बिड़ला ने बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के बोर्ड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुंबई में ‘जोलीज’ नाम से एक खास क्लब भी शुरू किया है। यह अलग-अलग क्षेत्रों के सफल लोगों को एक मंच प्रदान करता है। आर्यमन विक्रम बिड़ला को कुत्‍तों से बहुत प्‍यार है। उनके इस प्‍यार का नतीजा ‘द पॉवस्टार कंपनी’ है। यह पालतू जानवरों के लिए खास स्‍टोर है।
आर्यमन के पिता कुमार मंगलम बिड़ला भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित समूहों में से एक आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख हैं। वह एक सफल उद्यमी, परोपकारी और प्रेरक शख्‍सीयत हैं। आदित्य बिड़ला समूह विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ एक बहुराष्ट्रीय समूह है। कुमार मंगलम बिड़ला ने आदित्य बिड़ला समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में समूह ने वैश्विक स्तर पर अपनी पैठ बढ़ाई है और कई सफल अधिग्रहण किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *