एक लोटा जल से होता है 108 शिवलिंगों का अभिषेक, 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ कस्बे में करीब 900 वर्ष पुराना एक अद्भुत शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर में एक ही जलहरी में 108 शिवलिंग स्थापित हैं, और एक लोटा जल चढ़ाने से सभी शिवलिंगों का एक साथ अभिषेक हो जाता है।हिंदू धर्म में सावन महीने को भगवान शिव की पूजा का विशेष समय माना जाता है। पुराणों के अनुसार श्रावण मास में शिव पूजा विशेष फलदायी होती है। पूरे भारत में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर और मठ हैं, लेकिन कुछ धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं जो कम ज्ञात हैं और उनकी अद्वितीयता के कारण विशेष महत्व रखते हैं। राहतगढ़ का यह शिव मंदिर सागर जिले की पश्चिम दिशा में, सागर से 35 किलोमीटर दूर सागर-भोपाल रोड पर स्थित है। यह कस्बा अपनी ऐतिहासिक रहस्यमय और रोमांचक विरासतों के लिए जाना जाता है।

राहतगढ़ का नाम मुगलकाल में मिला, जिसका अर्थ है 'शांति का गढ़ या स्थल'। हालांकि, इस कस्बे का प्राचीन इतिहास स्थानीय स्तर पर अधिक ज्ञात नहीं है। लोग इसे महाभारत काल और आल्हा-ऊदल के समय से जोड़ते हैं। ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार यहां परमार, चंदेल, गौंड और मुगल राजाओं का आधिपत्य रहा। 18वीं शताब्दी में यह सिंधिया के हाथ में चला गया और बाद में अंग्रेजों के कब्जे में रहा। राहतगढ़ में परमार वंश के राजा भोज के उत्तराधिकारी जयसिंह के समय का एक खंडित शिलालेख मिला था, जिसमें इस जगह का नाम "उपराहड मंडल" लिखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *