धर्म परिवर्तन करवा रहीं थीं महिलाएं,बच्चों की पढ़ाई और पैसों का लालच देकर

भोपाल। भोपाल के आनंद नगर में बच्चों की अच्छी पढ़ाई और रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। यह तीनों महिलाओं पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार धनवीर सिंह ठाकुर कोकता इलाके में रहते हैं। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं और आनंद नगर में पुलिस चौकी के पास ही उनकी दुकान है। रविवार की शाम को वे अपने दोस्तों से मिलने शिव नगर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं पर्चे बांट रही हैं साथ ही लोगों से बात करने की कोशिश भी कर रही हैं।उन्होंने देखा कि वहां पर महिलाएं अपने धर्म प्रचार से संबंधित बात कर रही थीं। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई तथा उसने धनवीर से धर्म के बारे में पूछा। धनवीर ने अपना धर्म बताया तो महिला ने एक पर्चा थमाते हुए कह दिया कि अगर आप हमारा धर्म अपना लेते हों तो हम आपको 20 लाख रुपये देंगे। साथ ही आपके बच्चों की पढ़ाई की खर्चा भी उठाया जाएगा।महिला की यह बात सुनते ही धनवीर को समझ आया कि महिलाएं लोगों के धर्म परिवर्तन के लिए प्रचार कर रही हैं। उन्होंने पिपलानी पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। रात करीब साढ़े आठ बजे एसआइ संतोष रघुवंशी स्टाफ को लेकर वहां पर पहुंच गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब भी महिलाएं पर्चे बांट रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *