दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पद से हटाए गए रिकी पोंटिंग

आईपीएल 2024  में दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग पर गाज गिरी है। उन्हें शनिवार को पद से हटा दिया गया। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पिछले सात सालों से टीम का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी में अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद पोंटिंग टीम को कभी खिताब नहीं जिता सके। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के 17वें संस्करण में भी दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में छठे स्थान पर रहने के बाद प्ले-ऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग के मुख्य कोच पद से हटाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। फ्रेंचाइजी की तरफ से लिखा गया, “7 सीजन के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने रिकी पोंटिंग से अलग होने का फैसला किया है। यह एक शानदार यात्रा रही है, कोच! हर चीज के लिए शुक्रिया।”


गांगुली संभालेंगे पद?
रिकी पोंटिंग के पद से हटाए जाने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि किसे दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सौरव गांगुली को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने पोंटिंग के कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका निभाई थी, ऑस्ट्रेलियाई कोच की बर्खास्तगी के बाद वह खाली पद को संभाल सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *