सुराकृति∶ एक सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शनी शनिवार 13 जुलाई से

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने संकल्पना से आज पर्यन्त सामुदायिक सहभागिता को सर्वोपरि रखते हुए ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है इसी सन्दर्भ भोपाल की युवा कलाकार सिद्धि निगम अपनी एकल कला प्रदर्शनी “सुराकृति” एक सांस्कृतिक धरोहर 13 जुलाई2024 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में प्रस्तुत कर रही हैं। इस प्रदर्शनी में 41 उत्कृष्ट पेंटिंग्स और 21 कला उत्पाद शामिल हैं,जो भारत की समृद्ध विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं। इस प्रदर्शनी का उदघाटन शनिवार दिनांक 13 जुलाई 2024 को शाम 04 बजे प्रख्यात सिने अभिनेता एव रंगकर्मी श्री राजीव वर्मा द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विशिष्टअतिथि संपादक दैनिक भास्कर एव सदस्य मध्यप्रदेश वैटलेंड अथार्टी श्री अभिलाष खांडेकर एव श्रीमति संजू जैन उपस्थित रहेंगे।
सिद्धि के प्रमुख पुरस्कारों में 2023 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता एक भारत
संस्कृत संगम की ओवरऑल विजेता और उसी प्रतियोगिता के फेज-1 की रनर-अप शामिल हैं। उनकी पिछली एकल प्रदर्शनी सुराकृति 2018 में स्वराज भवन, भोपाल में आयोजित हुई थी, जिसमें 31 कैनवास पेंटिंग्स प्रदर्शितकी गई थीं, जो अमूर्त, लैंडस्केप, प्रकृति, इतिहास और पौराणिक कथाओं जैसे विषयों का अन्वेषण करती थीं।
सुराकृति: एक सांस्कृतिक धरोहर भारत के कम ज्ञात स्मारकों और वास्तुशिल्प चमत्कारों में गहराई से उतरती है। यह प्रदर्शनी राजपूती मिनिएचर पेंटिंग्स, मुगल पैटर्न, मंदिर वास्तुकला, और इस्लामी ज्यामितीय डिजाइनों को आपस में जोड़ती है, जिससे भारत की कलात्मक विविधता में एकता का संदेश मिलता है। यह वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन को अभिव्यक्त करती है—दुनिया एक परिवार है—और भारतीय शास्त्रीय संगीत के तत्वों को भी सूक्ष्म रूप से समाहित करती है, जिससे सांस्कृतिक कथा को समृद्ध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *