एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में अग्रणी भूमिका निभाता निटर भोपाल

भोपाल 5 जुलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया और लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें। इसी कड़ी में निटर भोपाल ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए संस्थान परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष का स्थान मानव जीवन में मां की तरह है। मां की आंचल में जिस तरह बच्चा सुरक्षित रहता है, उसी तरह वृक्ष के आंचल में धरती एवं वातावरण सुरक्षित रहता है। ऐसे अभियान पर्यावरण को खुशहाल और सकारात्मक बनाते हैं। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वनीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी। मैं सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील करता हूँ। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करना होगा तथा हर एक व्यक्ति को एक पौंधा लगाकर उसकी सुरक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। इस अभियान में संस्थान के समस्त कर्मचारियों के साथ सशस्त्र सीमा बल ने संस्था परिसर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. पी.के. पुरोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *