रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन से मिलेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर दोनों नेताओं की होगी बातचीत

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी सामने आई है।  विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद, मोदी ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे, जो 41 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की उस देश की पहली यात्रा होगी।करीब पांच साल में यह मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी आखिरी यात्रा 2019 में हुई थी। जब उन्होंने सुदूर पूर्व शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। पीएम मोदी की मॉस्को और वियना यात्रा उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। आमतौर पर भारतीय पीएम की पहली विदेश यात्रा पड़ोसी देशों की होती है। फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यह मोदी की रूस में पहली यात्रा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह मोदी की मॉस्को की पहली यात्रा होगी। बता दें कि यह 2000 से चल रहे भारतीय और रूसी नेताओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन की तर्ज पर एक स्टैंडअलोन यात्रा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *