सैर पर निकले हरियाणा पुलिस के ASI के माथे और कमर पर मारी गोली, करनाल में मचा हड़कंप

करनाल: हरियाणा में लोगों की सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस अब खुद भी सुरक्षित नहीं है। क्योंकि बेखौफ बदमाशों अब उन्हें भी अपना निशाना बना रहा हैं। ताजा मामला हरियाणा के करनाल जिले से सामने आया है। जहां सैर पर निकले क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने एएसआई के माथे पर गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद करनाल में हड़कंप मच गया है। मृतक ASI की पहचान संजीव के रूप में हुई है। ये वारदात करनाल के कुटेल गांव के पास हुई है। एसएसआई संजीव यहीं रहते थे। संजीव यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे।संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था तो अब वो रोजाना ड्यूटी के बाद घर आ जाता था। शाम के समय जब वो अपने घर के बाहर सैर कर रहा था तो दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और उसपर दो राउंड फायरिंग कर दी। ,एक गोली संजीव को माथे पर और दूसरी कमर पर लगी।

इलाज के दौरान मौत

संजीव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हमले के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को यहां से गोलियों के खोल भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संजीव के कंधों पर थी घर की जिम्मेदारी

बता दें कि कुछ समय पहले संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हो चुका है। घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस वारदात के बाद जहां परिवार में मातम पसर जाता है, वहीं दूसरी तरफ करनाल जिले भी आए दिन गोलियों की गूंज से दहल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *