मालदीव में 2024 में पहुंचे रेकॉर्ड पर्यटक

माले: इस बात में तो कोई शक नहीं है कि खूबसूरत बीच के मामले में मालदीव और सेशेल्स समंदर के बीच मौजूद धरती के स्वर्ग की तरह हैं। हिंद महासागर में मौजूद ये दोनों देश प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर दोनों देश वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देते हैं। इसीलिए पर्यटकों के लिए प्रमुख पसंद बने हुए हैं। फिलहाल, अपनी वीजा फ्री सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा मालदीव उठा रहा है। रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2024 के मध्य तक मालदीव में आने वाले पर्यटकों की जबर्दस्त बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, दूसरी ओर वीजा फ्री सुविधा देने के बाद भी सेशेल्स में मालदीव की तुलना में कम पर्यटक पहंचे हैं।मालदीव और सेशेल्स दोनों देशों में पर्यटन जीडीपी का बड़ा हिस्सा है। मालदीव में यह 30 प्रतिशत है, जबकि सेशल्स में यह थोड़ा बढ़कर 31 फीसदी है। इस साल मालीदव में पर्यटन से होने वाली आय में विशेष वृद्धि देखी गई है। मालदीव को सोनेवा जानी, हुरावलही ओशन विला और कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप विश्व स्तरीय गंतव्यों में शामिल हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को 7-8 दिनों तक आकर्षित करते हैं। वहीं, सेशेल्स में रैफर्स और केम्पिंस्की जैसे शीर्ष होटल पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनते हैं।

हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

मालदीव के पर्यटन विभाग के आंकड़े के मुताबिक 23 जून 2024 तक देश में 985,282 पर्यटक पहुंचे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चीन के 114,339 पर्यटक पहुंचे हैं। दूसरे नंबर रूस 101214, तीसरे पर ब्रिटेन 91360, चौधरी पर इटली 78660, पांचवें पर जर्मनी 76545 और छठें नंबर पर भारत 61,288 है। मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद हुए तनाव के बाद आश्चर्यजनक रूप से मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, मालदीव के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन साल से कुल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मालदीव अपने नीले पानी और आलीशान रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। वीजा फ्री एंट्री के साथ यह वैश्विक पर्यटन अग्रणी है। इसके पास कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप और वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जैसे प्रतिष्ठित स्थल हैं, जो इसके तेजी से बढ़ते पर्यटन क्षेत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सेशल हिंद महासागर एक द्वीपीय देश है, जो अपने प्राचीन समुद्र तटों और हरे भरे परिदृश्यों के चलते पर्यटकों का आकर्षित करता है। वीजा फ्री एंट्री इस देश के पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *