मुजफ्फरनगर की शातिर महिला चलाती है पूरा रैकेट,मेरठ से जिस्मफरोशी के लिए आती थीं लड़कियां 

मुजफ्फरनगर। देह व्यापार की सूचना पर नई बस्ती सद्दीकनगर के एक मकान पर छापेमारी की थी। यहां से दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इस देह व्यापार का संचालन एक महिला द्वारा किया जा रहा था। मेरठ की लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने सभी पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की और उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस ने देह व्यापार संचालिका समेत उसके साथियों पर शिकंजा कसा है। खतौली पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की तहरीर के आधार पर देह व्यापार में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से पकड़े से सभी लोगों का चालान किया है। कार्रवाई से अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों में अफरातफरी मची है।

शुक्रवार शाम को एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ रामआशीष यादव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर उमेश कुमार रोरिया ने गंगनहर पटरी मार्ग की तरफ नई बस्ती सद्दीकनगर के एक मकान पर छापेमारी की थी। यहां से पुलिस ने दो युवतियों समेत एक युवक, संचालिका को हिरासत में लिया था।

घर से मिली थी आपत्तिजनक वस्तुएं

मकान के भीतर जांच में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई। पुलिस ने युवक और युवतियों से पूछताछ की। इसके बाद देह व्यापार का राजफाश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *