वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

 वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। वह मौजूदा सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। वाई.एस. शर्मिला ने 4 जनवरी को कांग्रेस की सदस्यता ली थी। तभी से चर्चा थी कि पार्टी उन्हें नई जिम्मेदारी दे सकती है।4 जनवरी को शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस की कमान संभाली थी, जिसके बाद से ही चर्चा हो रही थी कि पार्टी जल्द ही इन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 

तत्काल प्रभाव से लिया निर्णय

पार्टी की ओर से एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने वाई एस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।” कांग्रेस ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष गिदुगु रुद्र राजू को कांग्रेस कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। पार्टी पीसीसी अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका में गिदुगु रुद्र राजू के योगदान की सराहना करती है।”

चुनाव में किया था कांग्रेस का समर्थन

चुनाव के दौरान शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस का समर्थन किया था और अपने पार्टी से किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। इसके बाद से ही चर्चा थी कि वाई.एस. शर्मिला को कांग्रेस इसके बदले में कुछ बड़ा इनाम दे सकती है।

पार्टी से जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक शर्मिला ने भी अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की थी और कहा था कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगी। कांग्रेस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी और सबसे धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, क्योंकि यह अटूट रूप से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *