मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम 2019 (MPPSC)का रिजल्ट जारी कर दिया 

साल 2019 में MP लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सर्विस के कुल 571 पदों पर भर्ती निकाली थी। लेकिन फिलहाल आयोग ने सिर्फ 472 पदों पर कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया है। 99 पदों पर कोई भर्ती नहीं की गई है। आयोग ने ऐसा OBC आरक्षण को लेकर कोर्ट में लंबित मामले के चलते किया है। कोर्ट के फाइनल फैसले के बाद बची 13% पोस्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने स्टेट सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट सिर्फ 87 पर्सेंट भर्तियों के लिए जारी किया गया है। 13 पर्सेंट सीटें खाली छोड़ दी गई है क्योंकि OBC आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

मेन्स क्लियर करने के बाद इंटरव्यू देने गए कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट mppsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

MP सिविल सर्विस एग्जाम 2019-2023 टाइमलाइन

  • साल 2019- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा के 571 पदों पर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी किया।
  • नवंबर 2019- एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हुआ।
  • 12 जनवरी 2020- प्रीलिम एग्जाम हुआ जिसमें 3 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए।
  • फरवरी 2020- मध्य प्रदेश सरकार ने आरक्षण अधिनियम में बदलाव किया।
  • मार्च 2021- इसका मेन्स एग्जाम हुआ।
  • जनवरी 2022- रिजल्ट जारी हुआ जिसमें 1918 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए थे।
  • अप्रैल 2022- रिजल्ट के खिलाफ कई कैंडिडेट्स ने जबलपुर हाईकोर्ट में अपील किया और हाईकोर्ट ने रिजल्ट बदल दिया।
  • अप्रैल 2023- कोर्ट के आदेशानुसार स्पेशल मेन्स एग्जाम आयोजित कराया गया।
  • अगस्त-अक्टूबर 2023- इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया।
  • दिसंबर 2023- आयोग ने रिजल्ट आनाउंस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *