उज्जैन में रात्रि विश्राम कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तोड़ेंगे मिथक,अधिकारिक कार्यक्रम हुआ जारी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तोड़ेंगे उज्जैन में रुकने का मिथक!आधिकारिक कार्यक्रम हुआ जारी जिसमे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम उज्जैन में ही करेंगे।

मुख्यमंत्री 02:45 दोपहर में उज्जैन पहुचेंगे और अगले दिन रविवार को 01:25 बजे दोपहर दाताना मताना हवाई पट्टी से कुनो के लिए रवाना होंगे।

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में सालो से चला आ रहा मिथक है की राजा महाकाल के होते हुए यहां कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी रियासत के राजा रात नहीं रुकते।अगर वे रात रुकते है तो उनकी सत्ता चली जाती है।ये मिथक दो बार सच होता देखा भी गया हैं।बताया जाता है कि भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई एक रात उज्जैन में रुके थे और दूसरे दिन ही उनकी सरकार गिर गई थी,वहीं कर्नाटक के मुख्मंत्री येदियुरप्पा ने भी उज्जैन में रात्रि विश्राम किया थे,जिसके 20 दिन बाद उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा था,

जारी कार्यक्रम के मुताबिक एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल से चलकर 02:45 दोपहर में उज्जैन पहुचेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम उपरांत अगले दिन रविवार को 01:25 बजे दोपहर दाताना मताना हवाई पट्टी से कुनो के लिए रवाना होंगे

महाकाल के सेवक हैं मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री के मिथक को तोड़ने को लेकर बोले भाजपा के नगर जिला महामंत्री विशाल राजौरिया की यह कोई मजाक नहीं है वह महाकाल के सेवक है और सेवक रात रुक सकता है। वहीं विशाल राजोरिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कार्यप्रणाली पर काम कर रहे हैं उनका अपना स्टाइल है योगी का स्टाइल नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *