भाजपा और कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने मध्यप्रदेश लोक कल्याण मोर्चा बना …

माननिय सांसद नवकुमार सरनियाजी (कोकराझार ,असम) के संरक्षण में मध्यप्रदेश लोक कल्याण मोर्चा का त्रिवेणी काम्प्लेक्स भोपाल में गठन किया गया ,मोर्चा का अध्यक्ष राष्ट्रीय जन आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश जैन को एवं संयोजक श्री बी एल वर्मा एवं एवं सहसंयोजक श्री दिपक दीपजी एवं श्री रामस्वरूप मीणा जी को बनाया गया |

सांसदजी ने बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर मोर्चे का उद्घाटन किया एवं संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के लिए आने वाले चुनाव के लिये बदलाव नहीं महाबदलाव चाहिए का नारा दिया एवं जनचेतना जागृत कर आने वाले चुनाव की तस्वीर बदलने का विश्वास दिलाया , अध्यक्ष दिनेश जैन 100% रोजगार देने का वादा किया |

इस अवसर पर गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दरबुसिंह उइके ,परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रावतजी , राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री श्याम गुरुजी , आरक्षित समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृंदावन जी , भारतीय गणराज्य पार्टी के गिरधारी सिंह गुंदेलाजी ,प्रतिभा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री साहुजी एवं अनेक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे |

दिनेश जैन
अध्यक्ष मध्यप्रदेश लोक कल्याण मोर्चा
9303125567

news reporter raju markam 9301309374

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *