रपटा पार करते समय बही बुजुर्ग महिला गंभीर अवस्था में लाया घंसौर अस्पताल, घुटिया ग्राम के समीप बने नाले में हुआ हादसा……

सिवनी जिले के आदिवासी विवाह बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले घुटिया से परतलाई जाने वाले मार्ग पर बने रपटे में शाम के समय पानी के बहाव में एक वृद्ध महिला बह गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बचाकर घंसौर अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वृद्ध महिला मुन्नी बाई पति सोभे लाल निवासी परतलाई मंडला से बस में घंसौर पहुंची। यहां से एक तूफान वाहन पर बैठकर घुटिया ग्राम तक पहुंची। वृद्ध महिला के साथ उसकी नातन भी थी। वहीं घुटिया ग्राम और परतलाई ग्राम पहुंचने के बीच में एक बगोड़ा नाला पड़ता है। जिसके ऊपर से पानी बह रहा था।

जहां महिला ने अपनी नातन को कंधे पर बिठाकर नाला पार करा दिया। लेकिन बेग एवं सामग्री इसी तरह रखी हुई थी। जिसे लेने के लिए मुन्नी बाई फिर वापस आ रही थी। जहां पानी के तेज बहाव में बहने लगी। वहीं महिला को बहता देख उसकी नातन घबरा गई और नाले के समीप बसे ग्राम में जाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी।

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दौड़ कर महिला को रपटे से बाहर निकाला। इस बात की जानकारी 108 वाहन में तथा घंसौर पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया। जहां उसको उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए।

साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा किस तरह हुआ। शासन प्रशासन लगातार लोगों को समझाएं दी जा रही है कि नदी-नालों, पुल-पुलियों और राफ्टों के ऊपर पानी बह रहा हो तो उसे पर ना करें। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हादसों का शिकार हो रहे हैं।

news reporter raju markam 9301309374

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *