सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे राकेश कुमार सिंह पूर्व एसपी का कार्यकाल रहा बेहतरीन, नए एसपी से भी जिलेवासियों को कई उम्मीद…..

सिवनी के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव का स्थानांतरण हो गया है। जिनके स्थान पर अब नए पुलिस कप्तान के पद पर राकेश कुमार सिंह पदभार लेंगे। जानकारी के अनुसार जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है। वैसे-वैसे अधिकारियों का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान में किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के पूर्व प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा अब आईपीएस अधिकिरियो के तबादले किये गए है। मध्यप्रदेश की सरकार ने 31 जुलाई की शाम एक आदेश जारी किया गया है। जहाँ प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से भारतीय पुलिस

सेवा (IPS ) के 34 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। गृह मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार 2010 बेच के आईपीएस राकेश कुमार सिंह को सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

साथ ही सिवनी में पदस्थ पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त जोन-1 नगरीय पुलिस भोपाल में पदस्थ किया गया है। राकेश सिंह वर्तमान में दमोह जिले में एसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वहीं इनका स्थानंतरण सिवनी होने के बाद जिलेवासियों को बेहतर कार्य की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि पूर्व एसपी रामजी श्रीवास्तव का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। बहुत जल्द नए एसपी राकेश कुमार सिंह पदभार ग्रहण करेंगे।

news reporter raju markam 9301309374

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *