गोंड राजा दलपतशाह मरावी की प्रतिमा स्थापित करने भूमिपूजन गोंडी भूमका द्वारा संपन्न किया गया

सिवनी :- 19 जुलाई 2023 को विकास पर्व पर गोंड समाज में हर्ष का महौल है चूंकि गोंड समाज महासभा के पदाधिकारियों द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार मांग करते आ रहे थे कि सिवनी शहर के मध्य स्थित दलसागर तालाब स्थित है, जिसे गोंडवाना साम्राज्य के गोंड शासक राजा दलपतशाह मरावी जी ने बनवाया था, उनकी स्मृति में आदमकद प्रतिमा टापू पर लगाने और टापू तक पहुंचने के लिए झूला पुल का निर्माण करवाने, कई बार शासन प्रशासन को पत्राचार भी किया गया था। जिस पर क्षेत्रीय विधायक के विशेष प्रयास से राशि स्वीकृत हुई और अंततः आज मप्र शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के कर कमलों से,,,,


इस अवसर पर *गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती, सिवनी जिला अध्यक्ष श्री चित्तौड़ सिंह कुशराम, पूर्व नगर अध्यक्ष आदन सिंह सलामे, नगर अध्यक्ष श्री सोनशाह मरावी, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ- इंजीनियर श्वेतांक इनवाती,नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री चिंटा सलामें सहित समस्त पदाधिकारियों ने संपूर्ण गोंड समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,स्थानीय विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, जिला प्रशासन आदि का आभार व्यक्त करता है..

सोनशाह मरावी (नगर अध्यक्ष )

news reporter raju markam 9301309374

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *