CM आवास का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका, महिला कार्यकर्ता का सर फूटा,जिला अध्यक्ष घायल

MP News: Congressmen set out to lay siege to CM's residence, police stopped, female worker's head exploded, di

सीएम आवास घेराव में जिला शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना घायल

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी परीक्षा के परिणाम में धांधली का आरोप लगा कर कांग्रेस हमलावर है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले। जिनको पुलिस ने रोक लिया। इसके चलते पुलिस और कांग्रेसियों की बीच झड़प हुई। पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया। इसमें एक महिला कार्यकर्ता का सर फटा। जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ता पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर परीक्षा निरस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने बाणगंगा चौराहे पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर केनन कार्यकर्ताओं पर चला दिया। 


कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। एक महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि हमारी मांग है पूरी परीक्षा में धांधली की गई है। हम पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की पुलिस से डरने वाले नहीं है।विज्ञापन

MP News: Congressmen set out to lay siege to CM's residence, police stopped, female worker's head exploded, di

कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने जाते हुए

 
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कार्यकर्ता बेरिकेड के ऊपर से आ रहे थे। वह बेरिकेड के ऊपर से गिर कर घायल हुए है। बता दें पटवारी परीक्षा भाजपा विधायक के कॉलेज के सेंटर से 10 में से 7 टॉपर आने के बाद विवाद में उलझ गई है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में नियुक्तियों को होल्ड कर सेंटर की जांच के आदेश दिए है। 

इससे पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग कर चुके है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मामले की सीबीआई जांच करने की मांग कर चुके है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *