11 राजनीतिक पार्टियां और 6 सामाजिक संगठन ने लिया संकल्प गैर -बीजेपी गैर- कांग्रेसी बनेगी सरकार

गैर -बीजेपी गैर- कांग्रेसी बनेगी सरकार

अपनी सरकार बनाओ संविधान बचाओ मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले 11 राजनीतिक पार्टियां और 6 सामाजिक संगठन ने लिया संकल्प

भोपाल – 26 अप्रैल 2023 को राजधानी भोपाल के गांधी भवन में अपनी सरकार बनाओ संविधान बचाओ मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वाधान में समस्त सामाजिक संगठनों एवं 11 राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया।
पहली बार मध्यप्रदेश में एसटी एससी ओबीसी एवं मध्यमवर्ग बहुजन समाज अपनी सरकार बनाने जा रहा है। मोर्चा मध्य प्रदेश के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गैर बीजेपी गैर कांग्रेसी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है इंजीनियर महेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बहुजन विचारधारा की पार्टियों से मुलाकात करके उन्हें साथ लाने का काम भी करेगा मोर्चा मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा तथा मोर्चा से जुड़ने वाली नई पार्टियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई टकराव नहीं है

सम्मेलन में

मोर्चा संयोजक इंजीनियर महेश कुशवाह, राष्ट्रीय समानता दल , मोर्चा के सह संयोजक गुलजार सिंह मरकाम राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति जनशक्ति पार्टी, कोषाध्यक्ष गौतम नागदावने राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आरक्षित समाज पार्टी, डॉ हीरालाल अलावा राष्ट्रीय संयोजक जयस कल्याण सिंह गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वीर दल, आनंद कुमार श्याम प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, मूलचंद नागले प्रदेश अध्यक्ष भारतीय गोंडवाना पार्टी, महेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, मोती लाल अहिरवार जन विकास पार्टी, नाथू सिंह गुर्जर सदस्य कोर कमेटी ओबीसी महासभा, पीरजादा तौकीर निजामी ए आई एम आई एम नेता मध्य प्रदेश, सेवक राम अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक परिवर्तन मिशन सहित काई पार्टी एवीएन संगठन में हिस्सा लिया।

मोर्चा ने 31 सूत्री संकल्प पत्र जारी कर बताया कि जो काम मध्य प्रदेश की जनता के लिए बीजेपी और कांग्रेस के राज में नहीं हुए वह काम मोर्चा की सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *