बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से चार जवानों की मौत, इलाके में दहशत; स्कूलों में छुट्टी

Wed, 12 Apr 2023 12:15 PM (IST)

Bathinda Military Station LIVE: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से चार जवानों की मौत, इलाके में दहशत; स्कूलों में छुट्टी

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

  1. पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत की पुष्टि
  2. गोलीबारी की घटना के बाद पूरा इलाका सील किया गया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
  3. भारतीय सेना ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

News reporter Raju Markam 9301309374

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *