कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह आशीष सिंह बनाए गए भोपाल कलेक्टर, दो दिन में बदला आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए मध्य प्रदेश पयर्टन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

MP News: Ashish Singh appointed Bhopal collector in place of Kaushalendra Vikram Singh

भोपाल कलेक्टर बने आशीष सिंह

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार  अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें दो दिन पहले कौशलेंद्र विक्रम सिंह का आदेश निरस्त कर आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए मध्य प्रदेश पयर्टन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक 2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया हैं। 

 2009 बैच के आईएएस भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की पदस्थापना भी बदलाव किया गया है। उनके जल निगम भोपाल के प्रबंध संचालक के आदेश को संशोधित कर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक तथा पदेन मध्य प्रदेश शासन पयर्टन विभाग के अपर सचिव 2008 बैच के एस विश्वनाथन को मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। विश्वनाथन के कार्यभार ग्रहण करने पर 1994 बैच के आईएएस संजय कुमार शुक्ला लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

news reporter surendra maravi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *