सौतेला पिता दो साल से कर रहा था बेटी का शोषण, बेटे को भी नहीं छोड़ा पिता दो साल से आठ वर्षीय बेटी तथा दस साल के बेटे के साथ दरिंदगी करता था।

जबलपुर में रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सौतेला पिता दो साल से आठ साल की मासूम और 10 साल के बेटे के साथ ज्यादती कर रहा था। 
 

Step father was exploiting the daughter for two years, did not even leave the son

तिलवारा थानान्तर्गत रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सौतेला काम से घर लौटी मां ने जब बच्ची को खून से लथपथ देखा तो उपचार के लिए अस्पताल ले गई। घटना के संबंध में जानकारी लगने पर महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

तिलवारा थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय मेडिकल अस्पताल में कुंदन उम्र 35 साल निजी सफाईकर्मी था। अस्पताल में कार्यरत सफाई महिलाकर्मी से उसके प्रेम संबंध थे। पहले पति से महिला के दो बच्चे थे। परिवारिक विवाद के कारण अलग रहती थी। महिला व कुंदन ने पांच साल पहले विवाह कर लिया था। महिला सोमवार रात लगभग दस बजे काम से घर लौटी तो देखा कि उसकी आठ साल की बेटी बेहोश है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है।

खून से लथपथ बच्ची को वह उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने बच्ची का ऑपरेशन करते हुए महिला को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी दी। बच्ची मंगलवार को होश में आई तो उसने मां को बताया कि सौतेला पिता पिछले दो साल से उसके तथा दस वर्षीय बड़े भाई के साथ गलत काम कर रहा था। सोमवार को भी सौतेले पिता ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया। 

इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377,पॉस्को सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नरसिंहपुर जिले का रहने वाला है और घटना के बाद भाग गया था। पुलिस ने छापेमारी की और मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। बच्ची का उपचार जारी है और वह खतरे से बाहर है। 

news reporter surendra maravi 9691702989

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *