भोपाल में लंबे समय बाद 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अधिकतर में कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकतर की रिपोर्ट शुक्रवार और शनिवार को आई थी।

MP Corona: 27 corona positives found in Bhopal, most do not have symptoms

  • राजधानी भोपाल में लंबे समय बाद 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अधिकतर में कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकतर की रिपोर्ट शुक्रवार और शनिवार को आई थी। स्वास्थ्य विभाग के रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में 35 संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इंदौर में पांच, जबलपुर में दो, खरगोन में एक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अप्रैल को भोपाल यात्रा के पहले ड्यूटी में तैनात और कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2400 अधिकारी-कर्मचारियों समेत लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार समेत 10 आर्मी के कर्मचारी हैं। बाकी प्रशासन और अन्य लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण एडमिट कराया गया। वहीं, 8 से 10 में सर्दी-खांसी के लक्षण मिले। जिनको आइसोलेट कर दिया गया। बाकी लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले। प्रदेश में कुल 82 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *