डिंडौरी में जुड़ेंगे 2 अप्रैल को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के दिग्गज नेता

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 2 अप्रैल से प्रदेश के 128 विधानसभा क्षेत्रों में सत्य सेवा यात्रा शुरू करेगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमान सिंह पोर्त, हरेंद्र मार्को और प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 2 अप्रैल से प्रदेश के 128 विधानसभा क्षेत्रों में सत्य सेवा यात्रा शुरू करेगी।

मध्यप्रदेश में बिना गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सहयोग के सरकार नहीं बन पाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने बताया कि 2 अप्रैल को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महा सचिव श्याम सिंह मरकाम, मध्यप्रदेश प्रभारी महमूद प्राचा, असम राज्य के कोकराझार से सांसद नाबा कुमार सरण्या गुजरात झगड़िया विधयक छोटू भाई वसावा, बौद्ध संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद भाई, महा दलित सेना के पूर्व सदस्य रेलवे भर्ती बोर्ड निर्भय यादव मौजूद रहेंगे।

भाजपा, कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में

प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने बताया कि विधानसभा 2023 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना, ईवीएम मशीन का विरोध, भाजपा सरकार में हुए अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पद नहीं भरना, पुरानी पेंशन बहाली जैसी मांगों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में है, जो कभी भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *