Happy Holika Dahan 2023: छोटी होली पर अपनों को भेजें ये मैसेजेस, साथ मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

Happy Holika Dahan 2023: इस साल होलिका दहन 7 मार्च की रात को होगा. इस खास मौके पर आप अपने करीबियों और दोस्तों को बधाई संदेश शेयर करें. 

Reported by SACHIN RAI, Dy. Editor, 8982355810

Happy Holika Dahan 2023: छोटी होली पर अपनों को भेजें ये मैसेजेस, साथ मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न
Reported by SACHIN RAI, Dy. Editor, 8982355810
Reported by SACHIN RAI, Dy. Editor, 8982355810

Holika Dahan 2023: हिंदू धर्म में होली का खास महत्व है. हर साल फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं. होली से ठीक पहले होलिका दहन की पूजा की परंपरा है. इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है. इसके अगले दिन यानी 8 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी. ऐसे में आज हम छोटी होली के लिए कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेज कर मौके को खास बना सकते हैं. 

1. होलिका की आग मन की सारी बुराईयों को जलाएं, 
आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. होली से एक दिल पहले सारे दुःख-दर्द जला दो,
नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो. 
Happy Holika Dahan 2023

3. जिस तरह होलिका जलकर हो गई थी राख 
उसी तरह आपके जीवन के मिट
जाए सारे कष्ट और पाप. 
होलिका दहन की शुभकामनाएं

4. स्वीट-स्वीट सी रहे आपको बोली
खुशियां ही खुशियां हो आपकी झोली,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको छोटी होली
Happy Holika Dahan 2023

5. अच्‍छाई की जीत हुई है,
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की,
शुभ घड़ी आज आयी है,
होलिका दहन की शुभकामनाएं. 

6. होलिका दहन के पावन अवसर पर
बीते साल के दुख, कटु-अनुभव जला दो
नई खुशी और नए उमंग के साथ
रंगों का त्योहार मना लो!
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

7. होलिका दहन के पावन अवसर पर
होलिका के साथ बीते साल के
दुःख, कटु-अनुभव जलालो
नयी ख़ुशी और नए उमंग के साथ
रंगों का पर्व मन लो
होलिका दहन की हार्दिक शुभेच्छा !

8. इस होलिका दहन, आपके सभी दुखों और कष्टों का अंत हो, 
आप एक आनंदमय, स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करें!
हैप्पी छोटी होली! 

9. होली की आग आपके दिल को पवित्र करे, 
रंग आपके जीवन को रंग दे, 
मिठाई आपके जीवन की यात्रा को मधुर बना दे!
होलिका दहन की शुभकामनाएं 

10. अन्‍याय पर न्‍याय की विजय,
बुराई पर अच्‍छाई की जय जय कार,
एक साथ मनाएं होलिका दहन का त्‍योहार
हैप्पी छोटी होली! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *