गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


छिंदवाड़ा | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमरे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मैं बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते के दिशा निर्देश पर प्रत्येक जिला मुख्यालय मैं एक दिवसीय प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन पत्र महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम सौंपा गया

निम्न मांगे :-

🌀1. मध्यप्रदेश में विगत 2 वर्षों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, तत्काल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाए

🌀2. भारत सरकार अभिलंब गोंडवाना राज निर्माण करें एवं भील प्रांत का गठन करें

🌀3. TAC( आदिवासी सलाहकार परिषद) प्रदेश स्तरीय / जिला स्तरीय तत्काल मध्यप्रदेश में गठित कराई जाए एवं पांचवी अनुसूची का मसौदा बनाकर तत्काल प्रभाव सील किया जाए

🌀4. पेट्रोल डीजल गैस एवं घरेलू उत्पादों में अत्याधिक कर जीएसटी का भार ग्राहक पर लगा दिया है जिसके कारण महंगाई बढ़ी है, महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाई जाए

🌀5. देश में सभी चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जिससे तत्काल रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए

🌀6. सरकारी संगठनों के संस्थाओं का निजी करण विधि संगत नहीं है जिसे तत्काल रद्द किया जाए

🌀7. मध्यप्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाए, जिससे बेरोजगारी की समस्या कम हो

🌀8. महिलाओं पर हो रहे अन्याय, अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए

🌀9. अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए

अन्य विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा गया, जिसमें प्रदेश व जिला,ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित हुए

🌀नरेंद्र उइके प्रदेश प्रवक्ता गो. ग. पा.,कमलेश धुर्वे प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना महासभा छात्र संगठन,सुरेश कुमरे, नरेश उइके प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा, सुरेखा आहाके जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुशीला भलावी जिला अध्यक्ष, शिव वरुण सल्लाम जिला का. अध्यक्ष,कृष्णा धुर्वे जिला सचिव, रामचरण धुर्वे जिला कोषाध्यक्ष, संतोष यादव जिला संगठन मंत्री, डोरीलाल धुर्वे, आनंद धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष, चेतन कुमरे ब्लॉक अध्यक्ष अमरवाड़ा, संजय सराठी ब्लॉक अध्यक्ष परासिया, सुनील वट्टी ब्लॉक अध्यक्ष उमरेड, राम कृष्णा इवनाती ब्लॉक प्रभारी पांढुरना, अदीस उइके का. अध्यक्ष दमुआ, गणपत धुर्वे जिला सदस्य, मुकेश काकोडिया जिला प्रचार मंत्री, विनोद कावरेती ब्लॉक उपाध्यक्ष परासिया, सावन धुर्वे का.अध्यक्ष जुन्नारदेव, रोहित पहाड़े ब्लॉक उपाध्यक्ष,राजा धुर्वे, सिद्धार्थ यू नाती, राहुल कुमरे, नितिन शुक्ला, आदर्श, यस, सौरभ, चंद्रमन अन्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *