महाकौशल. ग्रीन सिटी जबलपुर में संविधान दिवस मनाया गया मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य पर प्रकाश डाला गया

ग्रीन सिटी जबलपुर के प्रांगण में महाकौशल विंध्य अधिवक्ता संघ द्वारा संविधान दिवस वृहद रुप से मनाया गया, कार्यक्रम में विधि के जानकार विभिन्न वक्ताओं द्वारा संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 एवं मौलिक अधिकार तथा कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। सर्व प्रथम संघ के अध्यक्ष पं.देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा अतिथियों का परिचय कराते हुए बताया कि संविधान एक जीवंत ग्रंथ है जिस प्रकार रामायण भागवत गीता बाईबल कुरान इत्यादि ग्रंथ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि उमेश पाण्डे, आशीष त्रिवेदी के.के.पाण्डे,नीलम गोयल, अखिलेश सिंह, मोनिका सिंह, अजीत रावत, पुष्पेन्द्र सिंह अमित जैन इत्यादि रहे। संगठन के उपाध्यक्ष मंजू वर्मा, संगठन मंत्री विजय चंद्र राय,आर.के.दुबे , निधीष पाण्डे,असीम त्रिवेदी,सुभम मिश्रा, जितेन्द्र आर्य सहित अन्य वक्ताओं द्वारा संविधान के निर्माण इत्यादि के बारे बतलाया, संचालन संघ के महासचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह और आभार उपाध्यक्ष मंजू वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बेडमिंटन विजेता अखिलेश सिंह, रामप्रकाश शिवहरे, लक्ष्मी चंद्र चौरसिया,आर.पी.सिंह , लवकुश मिश्रा, दिलीप सिंह परिहार को शासकीय अधिवक्ता अजीत रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, नीरज नाहर, पुरुषोत्तम सोनी, अवधेश कुमार गुप्ता, अभिषेक तिवारी, अमित बाजपेई, रुपेश पटेल, संदीप कुमार दुबे, रजनीश उपाध्याय,आर.के.पाण्डे, महेंद्र शर्मा, अनिल द्विवेदी,गौरव सिंह, डॉ आर.के.पटेल, गुरु साहू,प्रभु सिंह, सुनीता डागोर , इंद्रमणि दुबे, कृष्ण नामदेव, तरंग दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *