निगम मण्डलों सहकारी संस्थाओं में दीपावली के पूर्व अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान किया जाए

सेमी गवर्मेन्ट एम्पलाईज फेडरेशन के प्राँताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्राँताध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि पहले कर्मचारियों को बोनस मिलता था तो कर्मचारी को वेतन मिले या न मिले उत्साह के साथ दीपावली मनाते थे वर्तमान में कर्मचारियों को बोनस का आदि का भुगतान भी नही किया जाता है केवल वेतन ही एक आधार है जिससे कर्मचारी दीपावली मनाएंगे
अतः वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने समस्त निगम मण्डलों सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषदों केअध्यक्षों एवं प्रबन्ध संचालकों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि निगम मण्डलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान किया जाए अनुरोध करने वालों में अरुण वर्मा अनिल बाजपेई जे एस राठौर एन एस यशलहा प्रो कलिका प्रसाद यादव एस एल वर्मा पी सी जैन श्यामसुंदर शर्मा ओ पी सोनी अशोक पाटिल गोपाल सिंह चौहान एस सी त्रिपाठी आर के खरे हातिम अली अन्सारी महेश त्रिवेदी एम एल जैन सुभाष नेमा ए के ब्यौहार पी एल शर्मा एम डी सिंह व्ही एम वर्गीस संजय जैन बाबू खान अशोक सिंह महेश शर्मा संजय दीक्षित गैवी नाथ मिश्रा नरेन्द्र सिंह अशोक सिंह शरद सक्सेना व्ही के शुक्ला आदि शामिल हैं

अनिल बाजपेई अरुण वर्मा
प्राँताध्यक्ष प्राँताध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *