शशि थरूर आज आएंगे भोपाल, कांग्रेस डेलिगेट्स से पक्ष में वोट देने करेंगे अपील

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल आएंगे। वह सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेगे। थरूर दोपहर 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में के राजीव गांधी सभाकक्ष में मीडिया से बातचीत करेंगे।  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर आज भोपाल आएंगे। वह कांग्रेस डेलिगेट्स से पीसीसी मुख्यालय में मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। इससे पहले 12 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल आए थे।  

थरूर शुक्रवार को सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेगे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थरूर 14 अक्टूबर को सुबह 10ः30 बजे से प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही 11ः30 बजे निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। थरूर दोपहर 12ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी सभाकक्ष में मीडिया से बातचीत करेंगे। थरूर दोपहर दो बजे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि हैं, जिसमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा। कांग्रेस के बड़वाह से विधायक सचिन बिरला चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद से कांग्रेस उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में आवेदन कर चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *