मैनिट में बाघ से दहशत, रेस्क्यू करने आज रखेंगे तीसरा पिंजरा

वन विभाग ने मैनिट से बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा रखा जाएगा। उधर दानिश हिल्स में बाघिन की अटकलों को वन विभाग ने खारिज कर दिया है

राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 12 दिन से बाघ की मौजूदगी से दहशत बनी हुई है। अब वन विभाग ने बाघ को रेस्क्यू करने की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए तीसरा पिंजरा रखा जाएगा। उधर दानिश हिल्स में बाघिन की अटकलों को वन विभाग ने खारिज कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पग मार्क हायना के है।

मैनिट में गुरुवार को बाघ कैमरा में ट्रैप हुआ। उसने फिर एक गाय का शिकार किया। यहां पर 10 कैमरों से बाघ की लोकेशन को ट्रैस किया जा रहा है। गुरुवार को शिकार की जानकारी के बाद एपीपीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने मैनिट का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि बाघ को रेस्क्यू करने के लिए दो पिंजरे लगाए गए है। आज तीसरा पिंजरा लगाया जाएगा। बाघ पिंजरे के पास घूम रहा है।  

पाठक ने दानिश हिल्स में बाघिन के देखने को खारिज करते हुए कहा कि पगमार्क हायना के मिले हैं। उन्होंने कहा कि जंगल के एरिया में वाइल्ड लाइफ घूमते घूमते आ जाते है।

बता दें मैनिट में 12 दिन से बाघ मौजूद है। यह टी-123 बाघिन को बच्चा टी-123-4 है। जिसकी उम्र ढाई साल के आसपास है। मैनिट के स्टूडेंट्स ने बाघ को देखा था, जिसके बाद वह बाइक छोड़कर भाग गए थे। प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी थी। वन विभाग ने पूरे एरिया को चारों तरफ से सील कर दिया है। बाघ की मौजूदगी वाली क्षेत्र में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर वन विभाग का स्टाफ 24 मॉनीटरिंग कर रहा है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *