कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे भोपाल पहुंचे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे बुधवार को भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे समर्थन मांगने भोपाल पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव है। खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से भी बातचीत करेंगे। दोपहर 3 बजे खड़गे दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार शशि थरूर के 14 अक्टूबर को भोपाल आ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि है। जिसमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा। कांग्रेस के बड़वाह से विधायक सचिन बिरला चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगा कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद से कांग्रेस उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में आवेदन कर चुकी है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *