नरोत्तम मिश्रा बोले प्रदेश में नशे के बाद अब तम्बाकू गुटखा के खिलाफ अभियान शुरू होगा

मध्य प्रदेश में नशे के बाद अब तम्बाकू गुटखा के खिलाफ जल्द अभियान शुरू होगा

प्रदेश में अवैध नशा कारोबारी, हुक्का लाउंज के बाद अब तम्बाकू गुटखा के खिलाफ अभियान शुरू होगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार नशे के कारोबार करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभियान को तेज किया है। हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए है। 43 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए है। हमारी पुलिस पूरी ताकत से नशे का कारोबार करने वालों में किसी को भी नहीं छोड़ेंगी। हम बहुत जल्दी ही तम्बाकू गुटखा के खिलाफ भी अभियान शुरू करेंगे।  

कमलनाथ पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। कमलनाथ के बैठक लेने पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा कि मैंने दो तीन बार कहा कि कमलनाथ जी सिर्फ बैठक ही कर सकते है। उनकी उम्र के अनुसार बैठक की करने देना चाहिए। इस पर किसी को आपत्ति नहीं लेना चाहिए।

परिणाम सभी को पता हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल आ रहे है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 80 वर्षीय खड़गे जी को क्यों दौड़ाया जा रहा है। सबको परिणाम मालूम है। जब परिणाम तय है तो यह औपचारिकता क्यों की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वहां बुजुर्गों को दौड़ लगा रहे है। अब खड़गे जी को पहुंचा रहे है। देश को लोगों को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। उनको क्यों परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *