लालू यादव ने किया एलान, कहा- मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे मोदी सरकार

लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया था। एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू यादव भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा। 

भाजपा ने बनाया पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल
दिल्ली में आरजेडी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। साथ ही मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे। भाजपा ने पूरे देश में पूरे समाज को सांप्रदायिक बना दिया है। 

‘हम खड़े होते है तो ईडी और सीबीआई का छापा लगवा दिया जाता है’ 
लालू ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल को एकजूट होना होगा। अगर कोई साथ नहीं आता है तो उसे देश माफ नहीं करेगा। हम सभी को एक करने की दिशा में कदम बढ़ाते है तो सीबीआई का छापा शुरू हो जाता है। कभी ईडी की छापेमारी करा दी जाती है। 

मुलायम सिंह को किया यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लालू यादव ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और शरद यादव ने सदन को लड़ाकू बनाया। आरएसएस के सिद्धांत को देश में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से महंगाई चरम पर है। आमलोग परेशान है। 

मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तेजस्वी
मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू यादव ने गहरा शोक जताया है। लालू यादव 11 अक्तूबर को इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लालू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में उनके बेटे तेजस्वी यादव शामिल होंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *